{"_id":"5752fc594f1c1b6a7910aa76","slug":"vasudev-doli-reached-in-muniyaghar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनियाघर में 12 दिन तक रहेगी वासुदेव की डोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनियाघर में 12 दिन तक रहेगी वासुदेव की डोली
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 04 Jun 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
जखोली ब्लाक के खलियाण गावं से मुनियाघर गावं को प्रस्थान करती भगवान वासुदेव की दिवारा यात्रा।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खलियाण में 45 दिनों के लंबे प्रवास के बाद शनिवार को भगवान वासुदेव की डोली मुनियाघर पहुंची। गांव में ग्रामीणों ने डोली का भव्य स्वागत किया। वहीं, भगवान को विदा करने के लिए खलियाण से भारी संख्या में ग्रामीण व ध्याणियां गांव की सीमा तक पहुंची।
विज्ञापन
21 वर्ष बाद 24 अप्रैल से शुरू हुई भगवान वासुदेव इन दिनों दिवारा यात्रा पर है। ढाई सौ परिवारों की कुशलक्षेम जानने और भक्तों के कष्टों का निवारण बताने के बाद भगवान की दिवारा दोपहर एक बजे वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और देवनृत्य के साथ गांव से विदा हुई।
विज्ञापन
भगवान वासुदेव मुनियाघर में 12 दिन तक रहेंगे। इस दौरान गांव के पांच परिवार प्रतिदिन भगवान की पूजा अर्चना कर उन्हें भोग लगाएंगे। देव डोली गांव के घर-घर जाकर लोगों को अपना आशीष देगी।
विज्ञापन
वासुदेव मंदिर समिति के संरक्षक कुलेंद्र राणा ने बताया कि 21 वर्ष बाद हो रहे इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह बना हुआ है। इन दिनों गांवों में ध्याणियों के साथ प्रवासी ग्रामीण भी भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। मुनियाघर गांव में दिवारा के स्वागत में संपूर्णानंद सेमवाल, महादेव प्रसाद सेमवाल, रघुवीर सिंह राणा, अंगद प्रसाद पंत, मातबर सिंह राणा आदि मौजूद थे।