फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   uttarakhand toper student aims.

उत्तराखंड टॉपर स्टूडेंट का है यह लक्ष्य

Wed, 25 May 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 25 May 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड में इंटरमीडिएट में प्रदेश में सातवें स्थान पर रहे गिरी गोविंद माई सरस्वती विद्या मंदिर बेलणी के छात्र दीपक भट्ट सिविल सेवा में करियर बनाना चाहते हैं। 10 किमी दूर से सुमाड़ी-तिलवाड़ा से विद्यालय आने वाले इस छात्र का कहना है कि सफलता के लिए कोई शार्टकट नहीं हो सकता है।

विज्ञापन


लक्ष्य निर्धारित और साफ होना चाहिए। उसे पाने के लिए कठिन परिश्रम जरूरी है। भौतिक विज्ञान में 99 अंक लाने वाले इस छात्र का कहना है कि मासिक टेस्ट में उसे इस विषय में 20 में 6 अंक मिले थे।
विज्ञापन


मायूस होने के बजाय अपनी कमियों को दूर किया और इसी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। छात्र ने अपनी उपलब्धि का श्रेय गुरुजनों और माता-पिता को दिया है। दीपक का कहना है कि घंटों पढ़ाई करने के बजाय सही समय और सही तरीके से पढ़ाई करनी चाहिए। दीपक के पिता उदयराम भट्ट जीआईसी कंडाली में अंग्रेजी के प्रवक्ता हैं। जबकि मां गृहणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनना चाहते हैं अर्णव
इंटरमीडिएट में प्रदेश में  9 वां स्थान प्राप्त करने वाले अर्णव आर्यन बिष्ट अंतरिक्ष के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। शिक्षक बीरेंद्र सिंह बिष्ट और शिक्षिका लक्ष्मी बिष्ट की तीन संतानों में सबसे बड़े अर्णव का कहना है कि सभी विषयों को बारी-बारी से समय के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। कठिन मेहनत और लक्ष्य निर्धारित होने से सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि माता-पिता के नौकरी पर रहने से दादा-दादी से लगाव ज्यादा है। उनका कहना कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में आजादी के बाद देश ने एक नया मुकाम हासिल किया है। वे अपने स्तर से इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

शिक्षिका बनना चाहती है अंजली
गुप्तकाशी। बीरेंद्र प्रसाद गोस्वामी और शांता गोस्वामी की बड़ी संतान अंजली गोस्वामी ने बालिका वर्ग में प्रदेश में इंटरमीडिएट में 21 वां स्थान प्राप्त किया है। छात्रा शिक्षिका के रूप में अपना करियर बनाना चाहती है। खंड शिक्षाधिकारी केएस राणा को अपना आदर्श मानते हुए वह भी एक मुकाम हासिल करना चाहती हैं। छात्रा का कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र को बेहतर कर जरूरतमंदों को शिक्षा देना उनका उद्देश्य है।



प्रोफेसर बनना चाहती शिवानी
रुद्रप्रयाग। कक्षा 12वीं में प्रदेश स्तर पर15वीं रैंक हासिल करने वाली शिवानी पुरोहित प्रोफेसर बनना चाहती है। उनका कहना है कि जरूरी नहीं कि शहरों में रहकर ही अच्छी तालीम हासिल की जा सकती है। गांव में भी अच्छी शिक्षा ग्रहण की जा सकती है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के सहयोग व गुरुजनों के बेहतर प्रयास को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed