फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   US Carnival

इक कुड़ी जिदा नाम मोहब्बत है, गुम है, गुम है ...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
US Carnival
प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को सम्मानित करते डीएम। - फोटो : RUDRAPUR
यूएस कार्निवाल के अंतिम दिन की शाम प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक व इंडियन आइडल सीजन वन के विजेता अभिजीत सावंत के नाम रही। अभिजीत ने हिंदी फिल्मों के नये-पुराने व रिमिक्स गानों पर कार्निवाल में मौजूद हजारों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर शाम तक यूएस कार्निवाल में लोग अभिजीत के गानों पर थिरकते रहे।
विज्ञापन

रुद्रपुर के गांधी पार्क में पिछले 13 दिनों से चल रहे यूएस कार्निवाल-2020 व राष्ट्रीय सरस मेले का बृहस्पतिवार शाम समापन हो गया। समापन अवसर पर डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने कार्निवाल की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। यूएस कार्निवाल के आखिरी दिन का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड गायक अभिजीत सावंत रहे। अभिजीत के मंच पर आते ही कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अभिजीत ने श्रोताओं को अभिवादन स्वीकार करते हुए अपने प्रसिद्ध गीत - मोहब्बतें लुटाऊंगा... गाने की शुरुआत की। उनका गीत सुनते ही श्रोताओं अपनी कुर्सियों से उठकर थिरकने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने ... मुझको है तुझसे राब्ता, जो तेरे इश्क में तड़पे पहले से ही क्या उसे तड़पाना, तू बनजा दिल की मेंबर, इक कुड़ी जिदा नाम मोहब्बत, गुम है, गुम है... इलाही मेरा जी आये... सुनाये। अभिजीत ने ... कि घुंघरू टूट गये ... आदि गीतों के रिमिक्स गाए। साथ ही पुरानी फिल्मों के गीतों ... मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू.., ओ मेरे दिल के चैन.., आजा-आजा तू मैं हूं प्यार तेरा... गाकर समा बांध दिया। देर शाम तक कार्निवाल में हजारों लोग अभिजीत सावंत के गीतों पर थिरकते रहे। वहां पर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह, सीडीओ मयूर दीक्षित, एडीएम उत्तम सिंह चौहान, पीडी हिमांशु जोशी, एसडीएम मुक्ता मिश्रा, डीडीओ अजय सिंह, एनएस नबियाल, नरेश दुर्गापाल, विशाल मिश्रा, विवेक प्रकाश, विजयश्री, विभूति कृष्णा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता छात्र-छात्राओं व स्वयं समूहों को किया सम्मानित
रुद्रपुर। यूएस कार्निवाल में आयोजित गायन प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में प्रथम शुभम खुराना प्रथम, सीनियर वर्ग में सरफराज, नृत्य प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में प्रथम जूनियर वर्ग में रतिका, सीनियर वर्ग में वृंदा, पेंटिंग प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में ब्यूटी, सीनियर वर्ग में हर्ष सागर, योग जूनियर वर्ग में कोमल चौधरी प्रथम, सीनियर वर्ग में दिव्या शर्मा, एकल नाट्य प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में डेनेस्टी एमजी एकेडमी स्कूल खटीमा ने प्रथम व सीनियर वर्ग में जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि प्रतियोगिता में जिले के 1567 बच्चों ने प्रतिभाग किया था।

साथ ही राष्ट्रीय सरस मेले में सीडीओ मयूर दीक्षित व पीडी हिमांशु जोशी द्वारा सर्वश्रेष्ठ स्टॉलों के समूहों के अध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें थूवोनि समूह दीमापुर नागालैंड, नवज्योति असोम, कोटना देवी पिथौरागढ़, सत्यम शिवम सितारगंज, चेतना भीमताल, नागराजा उत्तरकाशी, काजल खटीमा और पंचाचूली समूह मुनस्यारी शामिल रहे। अधिकारियों के मुताबिक सरस मेले में 160 स्टॉलों में करीब दो करोड़ की बिक्री हुई है।

अभिजीत सावंत गाते हुए।

अभिजीत सावंत गाते हुए।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed