फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   UP's youth escaped from Quarantine Center, case filed.

क्वारंटीन सेंटर से यूपी का युवक फरार, केस दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
UP's youth escaped from Quarantine Center, case filed.
पंतनगर। यूपी में अमेठी जिले के कमरौली थानांतर्गत चांदगढ़ गांव निवासी तनवीर पुत्र अतीक अहमद को बीती 31 मार्च को पंतनगर के मंदाकिनी भवन में क्वारंटीन किया गया था। 17 अप्रैल को क्वारंटीन अवधि पूरी होने पर उसे छोड़ने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन अब तक यूपी सरकार से क्वारंटीन लोगों के आदान-प्रदान संबंधी कोई वार्ता नहीं होने के चलते इस युवक को छोड़े गए अन्य लोगों के साथ विश्वेश्वरैया भवन में रखा गया था। रविवार सुबह यह युवक सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। फरार युवक कई लोगों से बीड़ी-गुटखा आदि पहुंचाने के नाम रूपए भी ऐंठ ले गया है। आन ड्यूटी उप निरीक्षक मदन मोहन जोशी की तहरीर पर युवक के खिलाफ पंतनगर थाने में 188/269/51बी आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed