{"_id":"589f40704f1c1be71737b776","slug":"two-policemen-suspended-for-dereliction-of-duty-on-the-helipad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीपैड ड्यूटी में लापरवाही पर दो पुलिस कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीपैड ड्यूटी में लापरवाही पर दो पुलिस कर्मी निलंबित
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 11 Feb 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुप्तकाशी में हेलीपैड ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में जांच पुलिस उपाधीक्षक श्रीधर प्रसाद बडोला को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत शनिवार को केदारघाटी के गुप्तकाशी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत की चुनावी जनसभाएं अलग स्थानों पर आयोजित होनी थी। पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर की लैंडिंग के लिए आर्यन कंपनी का हेलीपैड और केंद्रीय मंत्री के हेलीकाप्टर की लैंडिंग को डेक्कन कंपनी का हेलीपैड आरक्षित किया गया था। दोनों नेताओं की सभाएं 11 बजे के आसपास ही होनी थी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का हेलीकाप्टर निर्धारित समय पर क्षेत्र में पहुंचा तो आर्यन हेलीपैड पर तैनात मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार और आरक्षी सशस्त्र पुलिस पुष्कर सिंह द्वारा स्मोक कैंडल जला दी गई, जिस पर हेलीकाप्टर वहीं हेलीपैड पर उतर गया। तभी पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो आनन-फानन की स्थिति में हेलीकाप्टर को तत्काल डेक्कन हेलीपैड पर लैंडिंग के लिए रवाना कर दिया गया। इस बीच कुछ ही क्षणों में सीएम का हेलीकाप्टर भी वहां पहुंच गया था।
विज्ञापन
मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने दोनों कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को पूरी जानकारी दी गई थी, इसके बावजूद लापरवाही की गई है। कहा कि अगर, दोनों हेलीकाप्टर एक साथ पहुंचते या टेकऑफ/लैंडिग होती तो दिक्कतें हो सकती थी।