फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Two nominations of ZIP member, three nominations for the post of village head canceled

जिपं सदस्य के दो, ग्राम प्रधान पद के तीन नामांकन निरस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two nominations of ZIP member, three nominations for the post of village head canceled
रुद्रपुर जिला पंचायत कार्यालय में नामांकन पत्रों की जांच करते अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के दूसरे जिला पंचायत सदस्य पद के दो दावेदारों के नामांकन खारिज किए गए। दोनों ने पिछले पंचायत चुनाव में चुनावी खर्चे का ब्योरा राज्य निर्वाचन आयोग नहीं दिया था। इसके अलावा रुद्रपुर ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के तीन और ग्राम पंचायत सदस्यों के 18 नामांकन खारिज हुए।
विज्ञापन

रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय में बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत सदस्य पदों के 301 और ग्राम प्रधान पदों के 224 नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच में ग्राम पंचायत सदस्य पद के 18 और ग्राम प्रधान पद के तीन नामांकन निरस्त किए। खुर्पिया के एक ग्राम प्रधान के प्रत्याशी ने ग्राम प्रधान के साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य के लिए भी नामांकन दाखिल किया था।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पद के 15 नामांकनों के खिलाफ आपत्तियां मिलीं, जिनमें से छह का निस्तारण किया। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकनों के खिलाफ मिली दो आपत्तियों का निस्तारण किया गया। नोडल अधिकारी रामराज लाल ने बताया कि शेष ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के नामांकन की जांच शुक्रवार को की जाएगी। साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्रों की जांच भी शुक्रवार को ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला पंचायत कार्यालय में दूसरे दिन तक जिला पंचायत सदस्य पदों के कुल 315 नामांकन पत्रों में से 274 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई जबकि 10 आपत्तियां प्राप्त हुईं। निर्वाचन अधिकारी एनएस नबियाल ने बताया कि वर्ष 2014 के पंचायत चुनाव में खर्चे का ब्योरा न देने के कारण सितारगंज ब्लॉक की गुरुग्राम जिला पंचायत सीट से नमीता मंडल और डोहरा सीट से दवेंद्र सिंह का नामांकन पत्र निरस्त किया गया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य पद के शेष नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed