फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Two days of sunshine in Rudrapur, relief from cold

रुद्रपुर में दो दिन बाद खिली धूप, ठंड से मिली राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two days of sunshine in Rudrapur, relief from cold
खटीमा के प्रमुख कंजाबाग तिराहे पर देर सायं कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए अलाव सेंकते राहगीर व गुजर? - फोटो : KHATIMA
रुद्रपुर। तराई में शुक्रवार को दो दिन बाद धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। दोपहर के समय लोग घरों के बाहर धूप सेंकते नजर आए। मौसम विभाग ने शनिवार को फिर से कड़ाके की ठंड की संभावना जताई है।
विज्ञापन

रुद्रपुर में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से दो दिन बाद हल्की धूप खिली। शाम करीब चार बजे धूप रहने से कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों ने राहत महसूस की। लोग अपने की घरों के छत और बरामदों में धूप सेंकते नजर आए लेकिन शाम करीब चार बजे के बाद फिर ठंड बढ़नी शुरू हो गई। न्यूनतम तापमान फिर से 5.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि शनिवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा और कड़ाके की ठंड रहेगी। उन्होंने कहा कि दोपहर के समय हल्की धूप खिलने की उम्मीद है। रात के समय घना कोहरा रहेेगा। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खटीमा में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री से. दर्ज
खटीमा। सीमांत क्षेत्र में मौसम का मिजाज शुक्रवार को भी सर्द रहा। दिन में धूप-छांव का खेल चला लेकिन अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं चढ़ पाया। इससे दिन में भी सर्द हवा के चलते कड़ाके की ठंड का एहसास होता रहा। न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जीआईसी मौसम केंद्र के प्रभारी नरेंद्र रौतेला ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड का एहसास जारी रहेगा। ब्यूरो
ठंड से लोग बेहाल मगर नहीं जले अलाव
सुल्तानपुर पट्टी। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के बावजूद नगर पंचायत ने अब तक अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की है। इधर, नगर पंचायत के ईओ जीएस सुयाल ने कहा कि कुछ दिन पूर्व नगर के चौराहों पर अलाव जलाए गए थे। वहीं, लोगों का आरोप है कि पंचायत में लकड़ियां आती हैं पर बांटी नहीं जाती।
कोहरे में कार डिवाइडर से टकराई, चालक घायल
बाजपुर। क्षेत्र में घना कोहरा यातायात में भी बाधक बन रहा है। बृहस्पतिवार रात को घना कोहरा होने के चलते रेलवे क्रॉसिंग पर वाहन को बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक रवि घायल हो गया। चालक का निजी अस्पताल में इलाज कराया। घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

ग्रामीण फीडरों में दो घंटे से अधिक की कटौती जारी
खटीमा। कड़ाके की ठंड के बीच बिजली उत्पादन में कमी का असर तीसरे दिन भी ग्रामीण फीडरों में कटौती के रूप में पड़ना जारी रहा। ऊर्जा निगम के एई पवन उप्रेती ने बताया कि तीसरे दिन शुक्रवार को देहरादून कंट्रोल रूम के निर्देश ग्रामीण फीडरों में चकरपुर, पहेनिया, हल्दी, मझोला समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में सुबह 9:10 बजे से दोपहर 11:45 बजे तक बिजली कटौती की गई। इधर, कड़ाके की ठंड में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed