फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Two children scorched due to fire in gas cylinder

गैस सिलिंडर में आग लगने से दो बच्चे झुलसे

Mon, 09 Dec 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Two children scorched due to fire in gas cylinder
अगस्त्यमुनि विकासखंड के तिनसोली गांव निवासी व ग्राम प्रधान मीना देवी के घर में रसोई गैस सिलिंडर में अचानक आग लगने से उनके दो बच्चे झुलस गए। बच्चों को तत्काल अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह महिला किचन में चाय बनाने गई। जैसे ही उन्होंने सिलिंडर ऑन कर लाइटर से चूल्हा जलाया, सिलिंडर ने आग पकड़ी ली। इस दौरान उनके दोनों बच्चे भी किचन में आ गए, जिससे आग की लपटों की चपेट में आने से वह झुलस गए। महिला के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों व महिला को बाहर निकाला। जब, तक लोगों द्वारा सिलिंडर की आग बुझाई गई, तब तक किचन व कमरे में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed