फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Two accused of theft caught in a jeweler's shop in Rudraprayag

रुद्रप्रयाग में ज्वेलर की दुकान में चोरी के दो आरोपी दबोचे

Wed, 23 Jun 2021 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Two accused of theft caught in a jeweler's shop in Rudraprayag
ज्वेलर की दुकान से गहनों की चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास चोरी का माल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसपी आयुष अग्रवाल ने बताया 19 जून की देर रात को चोरों ने ज्वेलर राकेश वर्मा की दुकान का ताला तोड़कर सोने व चांदी के गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया था। व्यापारी की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। 22 जून को पुलिस ने लोनिवि कार्यालय के समीप तिराहे पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो लोगों को शक के आधार पर पकड़ा। पूछताछ में मोहम्मद शमशेर (23) व फरमान (27) निवासी डांगी, रामपुर चुंगी के पास, हरिद्वार ने बताया कि वे 19 जून को ट्रक से गोपेश्वर से रुद्रप्रयाग पहुंचे। देर रात उन्होंने रौड से दुकान का शटर तोड़ा और चोरी को अंजाम दिया। नरकोटा में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे बंद होने के कारण वे मयाली-घनसाली मोटर मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हुए। लेकिन मयाली-घनसाली के बीच ट्रक खराब हो गया। इसके बाद वे चोरी का माल ट्रक में ही छिपाकर चले गए। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर ट्रक से चोरी हुआ माल बरामद किया। पुलिस के अनुसार चोरी हुए माल की कीमत 2,85,000 रुपये है। एसपी ने पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed