{"_id":"572a120c4f1c1bd6795cd3c5","slug":"tungnath-start-preparations-for-the-opening-of-the-valve","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुंगनाथ के कपाट खोले जाने की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुंगनाथ के कपाट खोले जाने की तैयारियां शुरू
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 04 May 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 मई को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर के कपाट खोले जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस मौके पर शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे।
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की यात्रा को लेकर मक्कूमठ में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मक्कू और पाव जगपुडा के ग्रामीण इन दिनों यात्रा कार्यों में जुटे हैं। नौ मई को शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कू में मार्कंडेय मंदिर में पौणखी (विदाई समारोह) मेला होगा। इस मौके पर भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली मंदिर के गर्भगृह से बाहर मंदिर परिसर में विराजमान होगी।
यहां श्रद्धालु दर्शन व पूजा-अर्चना करेंगे। उत्सव डोली रात्रि विश्राम के लिए गांव के भूतनाथ मंदिर में पहुंचेगी। इस अवसर पर इस बार बार मक्कूमठ में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। 10 मई को भूतनाथ मंदिर में ग्राम पंचायत मक्कू एवं पाव जगपुडा के ग्रामीण भगवान तुंगनाथ को भोग लगाएंगे। इसके बाद उत्सव डोली चोपता पहुंचेगी।
विज्ञापन
यहां से 11 मई धाम पहुंचेगी और उसी दिन शुभ मुुहूर्त पर मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। मठापति राम प्रसाद मैठाणी व ग्रामीण सुबोध मैठाणी ने बताया कि तृतीय केदार यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।