फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   tungnath mandir

भगवान तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद

Tue, 03 Nov 2015 05:30 PM IST
रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग Updated Tue, 03 Nov 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट मंगलवार को परंपरानुसार शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


 कपाट बंद होने पर भक्त उत्सव डोली के अपने पहले पड़ाव चोपता पहुंचे। सात नवंबर को भगवान तुंगनाथ की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ पहुंचेगी। शीतकाल के छह माह वहीं पूजा-अर्चना होगी।

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे शुभ लग्नानुसार श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद कर दिए गए। भगवान की डोली अपने प्रथम पड़ाव चोपता पहुंच गई है। चार नवंबर को डोली बणतोली पहुंचेगी। वहां 11 गांवों की ओर से शिव महापुराण महायज्ञ में शामिल होगी।
विज्ञापन


बणतोली में पहली बार डोली आगमन पर शिव महापुराण आयोजित किया जा रहा है। पांच नवंबर को यहां जलयात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। छह नवंबर को महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद बाबा की डोली अपने अंतिम पड़ाव भनकुंड पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात नवंबर को भगवान तुंगनाथ की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ पहुंचेगी। वहां पूजा-अर्चना के बाद भोग मूर्ति को गर्भ गृह में स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर कार्याधिकारी अनिल शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, मठापति राम प्रसाद मैठाणी, प्रबंधक प्रकाश पुरोहित, पुजारी शंकर लिंग, गंगाधर लिंग, वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी, नवीन मैठाणी, जिला पंचायत सदस्य मीना पुंडीर, युद्धवीर पुष्पवाण, कुशाल सिंह नेगी, दिनेश मैठाणी आदि उपस्थित थे।


12,785 ने किए बाबा तुंगनाथ के दर्शन
ऊखीमठ। इस बार बाबा तुंगनाथ के दर्शनों के लिए पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक तीर्थयात्री पहुंचे। तुंगनाथ मंदिर के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि इस बार 12785 तीर्थयात्रियों ने बाबा तुंगनाथ के दर्शन किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed