फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Truck loses control and plunges into a gorge on the Tarsali-Phata road; two dead.

Rudraprayag News: तरसाली-फाटा मार्ग पर अनियंत्रित होकर ट्रक खाई में गिरा, दो की मौत

Fri, 17 Jul 2026 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 17 Jul 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
Truck loses control and plunges into a gorge on the Tarsali-Phata road; two dead.
त्रियुगीनारायण से सामान छोड़कर लौट रहा था ट्रक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फाटा। केदारनाथ हाईवे पर तरसाली-फाटा के पास बृहस्पतिवार देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक में दो लोग सवार थे। सूचना पर एसडीआरएफ, जिला पुलिस, फायर सर्विस और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और लोगों के सहयोग से रेस्क्यू कर दोनों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार त्रियुगीनारायण से सामान छोड़कर लौट रहा ट्रक तरसाली के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सोनप्रयाग से उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त टीम ने खाई में उतरकर ट्रक तक पहुंच बनाई और दोनों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मृतकों की पहचान संजय राणा (45) निवासी कालीमठ (हाल गड़तरा, गुप्तकाशी) और मोहन (36) गड़तरा गुप्तकाशी के रूप में हुई है। शुक्रवार को दोनों शवों का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


राशन लेने निकला था मोहन, दोस्त के कहने पर ट्रक में हुए सवार
ट्रक हादसे में दो दोस्तों की मौत से गांव में पसरा मातम
संवाद न्यूज एजेंसी
फाटा/गुप्तकाशी। तरसाली-फाटा मार्ग पर ट्रक दुर्घटना में जान गंवाने वाले मोहन बहुगुणा और संजय राणा दोनों दोस्त थे। मोहन राशन लेने जा रहा था कि उसकी मुलाकात संजय से हो गई। संजय के कहने पर मोहन उसके साथ चल दिया और आगे जाकर हादसा हो गया। हादसे के बाद से गढ़तरा गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गढ़तरा गांव निवासी मोहन बहुगुणा केदारनाथ में पुरोहित थे। यात्रा धीमी होने के कारण वह कुछ दिन पहले घर लौटे थे। बृहस्पतिवार दोपहर वह स्कूटी से नाला बाजार राशन लेने निकले थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात संजय राणा से हुई जो ट्रक से त्रियुगीनारायण निर्माण सामग्री छोड़ने जा रहा था। संजय ने उसे अपने साथ चलने को कहा तो मोहन अपनी स्कूटी नाला बाजार में ही खड़ी कर ट्रक में सवार हो गया और लौटते समय तरसाली-फाटा के पास ट्रक गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि संजय राणा मूल रूप से कालीमठ के निवासी थे लेकिन पिछले कई वर्षों से गढ़तरा के पास परिवार के साथ रह रहा था। वह ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था जबकि मोहन केदारनाथ में पुरोहित थे। दोनों अपने पीछे दो-दो छोटे बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed