फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Tricolor rally will be held in every assembly in support of CAA

सीएए के समर्थन में हर विधानसभा में निकाली जाएगी तिरंगा रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Tricolor rally will be held in every assembly in support of CAA
रुद्रपुर। सीएए के समर्थन में भाजपा जिलेभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इसको लेकर मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, विधायक हरभजन सिंह चीमा, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र मानस, मेयर रामपाल सिंह, राजेश सिंह, त्रिनाथ विश्वास, रविंद्र बजाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

बैठक में गैरोला ने कहा कि सीएए और एनआरसी को लेकर कांग्रेस, विपक्षी दल जनता के बीच भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। जनता के बीच सीएए और एनआरसी को लेकर स्पष्ट स्थिति लानी होगी। तय हुआ कि एक जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक सीएए के समर्थन में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कार्यकर्ताओं से एक जनवरी से घर-घर जाकर लोगों को विधेयक के संबंध में जागरूक करने का अभियान चलाने को कहा। एक मंडल एक हजार परिवारों को इस विधेयक के बारे में जागरूक करेगा। इसी क्रम में 11 से 15 जनवरी के बीच जिला प्रबुद्ध सम्मेलन और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की प्रेस वार्ता होगी। 6 जनवरी से 10 जनवरी तक विधायकों की अगुवाई में विधानसभावार तिरंगे के साथ रैलियों का आयोजन होगा। 15 जनवरी को शरणार्थी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां गुंजन सुखीजा, मनोज पाल, उत्तम दत्ता, सीमा सरकार, अश्विनी प्रसाद राठौर, अनादि मंडल, अमित पुरोहित, विवेक सक्सेना ललित मिगलानी, सुबोध गुप्ता, विजय फुटेला, धीरेंद्र गुप्ता, अजीत शाह, हरीश भट्ट, विजय मंडल, विवेकराय आदि थे।
नागरिकता संशोधन कानून राष्ट्रहित में सही कदम : देवेंद्र
रुद्रपुर। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग की ओर से मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक देवेंद्र ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून राष्ट्रहित में उठाया गया एक सार्थक कदम है।
जेबी सिंह ने कहा कि सीएए किसी की भी नागरिकता छीनने वाला नहीं बल्कि नागरिकता देने वाला कानून है। जिला सह कार्यवाह एवं जिला शासकीय अधिवक्ता बरीत सिंह ने सीएए के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हाईकोर्ट के डिप्टी एडवोकेट जनरल एवं भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील खेड़ा ने कहा कि सीएए का उद्देश्य पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों के खिलाफ होने वाले अत्याचार से पीड़ित नागरिकों को मानवीय आधार पर नागरिकता प्रदान करना है।

संचालन जिला सह संपर्क प्रमुख विशाल खेड़ा ने किया। वहां जिला प्रचारक नरेंद्र, जिला संघचालक अशोक जायसवाल, नगर संघ चालक लक्ष्मी नारायण, नगर कार्यवाह विजय बहादुर, नगर प्रचारक गोविंद, विधायक राजकुमार ठुकराल, धीरंद्र भट्ट, राजेश गुप्ता, राज कुमार खनिजो, नागेंद्र, निखिलेश, मनीष अग्रवाल, कीर्ति निधि शर्मा, राहुल तिवारी, अभिनव छाबड़ा, अभि अग्रवाल, फरजाना बेगम, शहदाब खान, एडवोकेट अनीस, अंशुल टंडन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed