{"_id":"570652bf4f1c1b3415c810e7","slug":"travel-arrangements-for-the-incoming-four-million-proposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा तैयारियों के लिए भेजे साढ़े चार करोड़ के प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा तैयारियों के लिए भेजे साढ़े चार करोड़ के प्रस्ताव
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 07 Apr 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा तैयारियों के लिए श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सहित जिला प्रशासन ने विभागवार शासन को 4 करोड़, 62 लाख, 80 हजार, 603 रुपये का प्रस्ताव भेजे हैं।
रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग व सोनप्रयाग से केदारनाथ तक बिजली, पानी, राशन, रहने-खाने सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन ने संकलित प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। इस बीच कुछ विभागों ने यात्रा तैयारियों के तहत अपने काम शुरू भी कर दिए हैं। सबसे अधिक मांग 61 लाख, 70 हजार रुपये की श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के ओर से की गई है। इसके अलावा प्रशासन ने 50 लाख, जिला पंचायत ने 38 लाख, 5 हजार, 8 सौ रुपये, जलसंस्थान ने 33 लाख, ऊर्जा निगम ने 30 लाख, केदारनाथ नगर पंचायत ने 32 लाख, पुलिस/एसडीआरएफ ने 25 लाख, नगर पालिका रुद्रप्रयाग ने 30 लाख 90 हजार की मांग की है।
नहीं मिला बीते वर्ष का बकाया
वर्ष 2015 में केदारनाथ यात्रा में सोनप्रयाग से केदारनाथ तक बिजली सप्लाई का ऊर्जा निगम को 47 लाख का बिल भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। जबकि जिला पंचायत को भी यात्रा मार्ग के बाजारों में सफाई व्यवस्था का 15 लाख रुपये शासन से नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन
शासन से मिले निर्देश के तहत यात्रा व्यवस्थाओं के लिए संकलित प्रस्ताव भेज दिए गए हैं। वैसे तैयारियों को लेकर विभागों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। कुछ विभागों ने अपने कार्य शुरू भी कर दिए हैं।- राहुल गोयल, अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग