{"_id":"58dbd9464f1c1bfe0a640351","slug":"tracking-team-delivered-safest-message-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैकिंग दल ने दिया सुरक्षित उत्तराखंड का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैकिंग दल ने दिया सुरक्षित उत्तराखंड का संदेश
/ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 29 Mar 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
क्लाइंब ऑन हैदराबाद ट्रेकिंग दल ने दो दिवसीय केदारनाथ भ्रमण में जुटाई अहम जानकारियां।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लाइंब ऑन हैदराबाद का 10 सदस्यीय ट्रैकिंग दल केदारनाथ का भ्रमण कर सोनप्रयाग लौट आया है। ट्रैकिंग दल ने इस दौरान सुरक्षित केदार और सुरक्षित उत्तराखंड का संदेश दिया।
विज्ञापन
डा. अरविंद सेमवाल के नेतृत्व में गए इस दल में आईटी क्षेत्र व अन्य व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य करने वाले सदस्य हैं। दो दिवसीय ट्रैकिंग के दौरान दल ने धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्य देखे। इसके साथ ही केदारपुरी का भ्रमण कर वहां के बारे में जानकारी जुटाई। वापसी के दौरान केदारनाथ से गौरीकुंड पैदल मार्ग की स्थिति भी जानी।
विज्ञापन
इधर, सोनप्रयाग में निम के प्रभारी मनोज सेमवाल ने बताया कि केदारनाथ ट्रैकिंग का मुख्य उद्देश्य यात्रा से पूर्व सुरक्षित केदार, सुरक्षित उत्तराखंड का संदेश देना है।
विज्ञापन