{"_id":"5726350d4f1c1bfa525ccf2f","slug":"tour-stop-will-deploy-and-habitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा पड़ाव व धाम में होगी तैनाती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा पड़ाव व धाम में होगी तैनाती
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Sun, 01 May 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
9 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को लेकर एसडीआरएफ की टीम जिले में पहुंच गई है। 70 सदस्यीय टीम में एक इंस्पेक्टर, चार सब इंस्पेक्टर और अन्य जवान हैं। यहां पहुंची स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स (एसडीआरएफ) का नेतृत्व इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह भंडारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जवानों को अलग-अलग ग्रुप में एक-एक सब इंस्पेक्टर के साथ सोनप्रयाग, गौरीकुंड, लिनचोली और केदारनाथ में तैनात किया जाएगा। जंगलचट्टी और भीमबली के लिए जल्द नई टीमें पहुंचेंगी। इसके अलावा 8 सदस्सीय एक टीम बीते 24 अप्रैल से केदारनाथ में व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है।
विज्ञापन
भंडारी ने बताया कि एसडीआरएफ पूरे यात्राकाल में तैनात रहेगी। ये जवान श्रद्धालुओं को विषम स्थानों पर रास्ता पार कराने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लेते रहेंगे। विदित हो कि शासन द्वारा केदारनाथ में एसडीआरएफ के लिए स्थायी कैंप की स्वीकृति भी पूर्व में दी जा चुकी है।
विज्ञापन