फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Tomato 80Rupees Per Kilo

टमाटर 80 रुपये , पहाड़ी आलू 50 रुपये किलो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tomato 80Rupees Per Kilo
रुद्रपुर सब्जी मंडी में बिकती सब्जी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कोरोनाकाल में विभिन्न आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों के सामने महंगी होती सब्जियों ने नई मुसीबत खड़ी कर दी है। रुद्रपुर में टमाटर 80 रुपये किलो बिक रहा है, तो पहाड़ आलू के रेट 50 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन से पहले 20 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर अब 80 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। रुद्रपुर सब्जी मंडी में सामान्य आलू 30 से 35 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि पहाड़ी आलू के दाम 50 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। अधिकांश लोग गली मोहल्लों में रेहड़ी व ठेली से सब्जियां खरीद रहे हैं। जिसका फायदा उठाकर भी कुछ ठेली व रेहड़ी सब्जी महंगी बेच रहे हैं। करेला 40 रुपये किलो, खीरा 40, कद्दू 30 , शिमला मिर्च 60, बीन्स 70, लौकी 30, बैगन 30, तुरई 30, प्याज 35 रुपये किलो बिक रहा है। रुद्रपुर सब्जी मंडी के सब्जी व्रिकेता नंदलाल ने कहते हैं कि एक सप्ताह पहले टमाटर के दाम 40 रुपये किलो थे जबकि पहाड़ी आलू 35 रुपये किलो बिक रहा था। मंडी सचिव कैलाश शर्मा ने बताया कि वर्तमान में आलू और टमाटर की मांग अधिक और आवक कम है, जिस कारण इनके रेट अधिक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed