फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Told the problems of Kedarnath to the CM

सीएम को बताईं केदारनाथ की समस्याएं

Tue, 17 Aug 2021 09:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
Told the problems of Kedarnath to the CM
भाजपा नेता अजेंद्र अजय ने केदारनाथ विस क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंटकर चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग भी की।
विज्ञापन

सोमवार को देहरादून में सीएम से भेंट के दौरान अजेंद्र अजय ने केदारनाथ विस क्षेत्र में सारी-ककोड़ाखाल मोटर मार्ग से इशाला गांव को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण के आगणन की स्वीकृति देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इशाला गांव के ग्रामीण आज भी छह से आठ किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने चोपड़ा-कुरझण-गढ़ीधर मार्ग का कुरझण से गढ़ीधार तक चौड़ीकरण करने, चोपड़ा-गढ़ीधार-उडमांडा मोटर मार्ग के कालिंकातोक से एससी बस्ती महड़ को लिंक मार्ग बनाने और राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय सतेराखाल को पीएचसी के रूप में उच्चीकृत करने की मांग की। उन्होंने चोपता में संचालित राजकीय पॉलीटेक्निक के अधूरे भवन निर्माण का कार्य पूरा कराने के लिए शासन स्तर पर त्वरित कार्रवाई पर भी जोर दिया। भाजपा नेता अजय ने बताया कि सीएम धामी ने सभी समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर यथाशीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed