फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Told students the importance of voting

Rudraprayag News: छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व बताया

Thu, 15 Feb 2024 04:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 15 Feb 2024 04:00 PM IST
विज्ञापन
Told students the importance of voting
रुद्रप्रयाग। आगामी लोकसभा चुनाव में युवा मतदाताओं की भागीदारी को लेकर राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) ने ‘चुनाव का पर्व देश का गर्व’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व बताया और उन्हें मतदान की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि देश के नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से कराना चाहिए। स्वीप नोडल अधिकारी डाॅ. श्रीकांत नौटियाल ने कहा कि चुनाव में एक-एक वोट महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने युवा मतदाताओं को स्वयं मतदान करने के साथ ही अपने घर, गांव व क्षेत्र में अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। निर्वाचन कार्यालय के मास्टर ट्रेनर योगेश ने छात्र-छात्राओं को ईवीएम, वीवीपैट के उपयोग की जानकारी भी दी। इस मौके पर मॉक पोल का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम मेंं डाॅ. जय श्रीवास्तव, डाॅ. अंजिता पांडेय, अनिता बिष्ट, डाॅ. मकान प्रकाश, डाॅ. सुनीता असवाल, डाॅ. नियति, डॉ. नीलांजना, ईएलसी अंबेसडर हेमंत, रुचि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed