फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Today will be seated in the temple Markandeya Tungnath

आज मार्कंडेय मंदिर में विराजमान होंगे तुंगनाथ

Tue, 08 Nov 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 08 Nov 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
Today will be seated in the temple Markandeya Tungnath
utsav dolli - फोटो : अमर उजाला

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ बुधवार को अपने शीतकालीन प्रवास स्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ में विराजमान होंगे। अगले छह माह आराध्य देव अपने भक्तों को इसी मंदिर में दर्शन देंगे। भगवान के आगमन को लेकर मक्कूमठ गांव सहित पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह बना हुआ है।

विज्ञापन


मंगलवार को भगवान तुंगनाथ अपनी चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान होकर रात्रि प्रवास के लिए अपने दूसरे पड़ाव भनकुन गुफा पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने आराध्य की पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। इससे पूर्व सुबह आठ बजे चोपता में मुख्य पुजारी मुकेश मैठाणी और चंद्र बल्लभ मैठाणी ने तुंगनाथ मंदिर के मठापति राम प्रसाद मैठाणी के हाथों भगवान तुंगनाथ और यात्रा में चल रहे देवी-देवताओं व रुपछड़ी की पूजा-अर्चना करवाई।
विज्ञापन


इसके बाद चल विग्रह उत्सव डोली बनियाकुंड और पवधार होते हुए दोपहर साढ़े बारह बजे मक्कू बैंड पहुंची। यहां भगवान ने अल्प विश्राम किया। क्षेत्र के गांवों के ग्रामीणों ने देवता के दर्शन किए। इसके बाद डोली हुड्डू गांव के महारानी मंदिर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने भगवान को अर्घ्य लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से आगे बढ़ते हुए डोली शाम चार बजे बणतोली पहुंची, जहां उषाड़ा, सारी, करोखी, दिलमी, दैड़ा, कांडा, सेमार, बरंगाली और हुड्डू गांव के ग्रामीणों ने श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के साथ भगवान को भोग लगाया। शाम छह बजे भगवान तुंगनाथ रात्रि प्रवास के लिए भनकुन गुफा में विराजमान हुए। मुख्य पुजारी ने यहां पर पूजा-अर्चना कर सांयकालीन आरती की।


इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मीना पुंडीर, प्रबंधक प्रकाश पुरोहित, प्रेम सिंह राणा, बंशीधर नौटियाल, जयकृष्ण मैठाणी सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed