{"_id":"3e181828b6172eeb4f16538e6cf308b0","slug":"three-teenagers-vulnerable-to-vnagni-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनाग्नि की चपेट में तीन किशोरियां झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनाग्नि की चपेट में तीन किशोरियां झुलसीं
ब्यूरो/ अमर उजाल रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 05 Feb 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पाबौ के जंगल में वनाग्नि की चपेट में आने से तीन किशोरियां झुलस गई। उन्हें उपचार के लिए ग्रामीण और वन विभाग की रेस्क्यू टीम अस्पताल लाई। इनमें एक किशोरी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
श्ुाक्रवार को पाबौ निवासी शशि (15) पुत्री राम सिंह, कमला (16) पुत्री रामेश्वर सिंह व कमला (17) पुत्री हुकुम सिंह घास लेने जंगल गई थीं। इसी दौरान अपराह्न 12.30 बजे तीनों किशोरियां जंगल में लगी आग की चपेट में आ गई। उनके चिल्लाने पर अन्य लोगों ने बमुश्किल उन्हें आग से बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम एससीएफ रमेश चंद्र भारती व वन क्षेत्राधिकारी एलएमएस नेगी के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंची और किशोरियों को उपचार के लिए अस्पताल लाए। रेस्क्यू टीम में दिग्विजय सिंह, झिंक्वाण, वन दरोगा राजेंद्र कुकरेती आदि शामिल थे। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के उप वन संरक्षक राजीव धीमान ने बताया कि इनमें शशि की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कहा कि विभाग स्तर से पीड़ित किशोरियों की पूरी मदद की जाएगी।