{"_id":"58f63c444f1c1b3f3b472533","slug":"threatened-woman-by-jugging-lottery","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉटरी का झांसा देकर महिला से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉटरी का झांसा देकर महिला से ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 18 Apr 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
फर्जी कॉल
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉटरी का झांसा देकर धनपुर पट्टी की एक महिला से ठगी का मामला सामने आया है। फोन पर 25 लाख रुपये का इनाम मिलने की सूचना देकर ठगों ने महिला से अपने खाते में 12 हजार रुपये जमा कराए। इसके बाद भी महिला को कई बार फोन कर 10 हजार रुपये खाते में और जमा करने को कहा।
विज्ञापन
मंगलवार को धनपुर पट्टी के गांव की एक महिला को काल आई, जिसमें बताया गया कि उसके नाम पर (महिला) 25 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। जल्द यह राशि उसे दी जाएगी, लेकिन इसके लिए उन्हें 22 हजार रुपये पहले जमा करने होंगे। फोनकर्ता की ओर से महिला को खाता नंबर दिया गया। महिला ने बाजार पहुंचकर एटीएम से 12 हजार रुपये निकाले और बताए गए खाते में जमा कर दिए। महिला को पुन: फोन आया कि 10 हजार रुपये की धनराशि जमा करे।
विज्ञापन
इस पर महिला ने अपने किसी नजदीकी को पूरी स्थिति बताई। वे बैंक में पहुंचे और खाते के बारे में जानकारी ली तो, जमा की गई धनराशि की निकासी हो चुकी थी, जिस खाते में महिला की ओर से धनराशि जमा की गई, वह बिहार के किसी शंकर के नाम से है। इसके बाद महिला अपने मोबाइल से नंबर पर कई बार संपर्क करती रही, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
इधर, बैंक प्रबंधन का कहना है कि जब महिला खाते में रुपये जमा करवा रही थी, तो उससे मामले की जानकारी मांगी गई, लेकिन महिला ने अपने भाई के खाते में रुपये जमा करने की बात बताई। पीड़िता ने मामले में पुलिस को सूचना दी है। एसपी पीएन मीणा ने बताया कि अगर फोन पर बैंक से संबंधित कोई जानकारी मांगी जा रही हो तो इस तरह के काल पर ध्यान नहीं देना चाहिए। कहा कि मामले में प्रारंभिक स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है।