फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Third Kedar Tungnath's doors will be closed today for winter

उत्तराखंड : शीतकाल के लिए आज बंद हुए तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट

Wed, 04 Nov 2020 10:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: Third Kedar Tungnath's doors will be closed today for winter
- फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO

आज पूर्वाह्न 11.30 बजे तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए। इस मौके पर मंदिर में सुबह सात बजे से ही मंदिर में आराध्य की विशेष पूजा-अर्चना की गई।

विज्ञापन


पंच केदार में तृतीय तुंगनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लए बंद करने की प्रक्रिया सुबह 6 बजे से शुरू हो गई। पुजारी रवींद्र मैठाणी, संजय मैठाणी व अन्य पुजारियों की मौजूदगी में मठापति राम प्रसाद मैठाणी के हाथों मंदिर के कपाट शीतकाल के बंद करने के संकल्प के साथ पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन


आराध्य के स्वंभू लिंग को समाधि रूप देकर भव्य श्रृंगार किया गया। सुबह 10.30 बजे भगवान तुंगनाथ की भोग मूर्ति को चल विग्रह डोली में विराजमान करते हुए गर्भगृह से मंदिर परिसर में लाया गया। पूर्वाह्न 11.30 बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही चल विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ के लिए प्रस्थान कर गई। मंदिर के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि धाम में करीब साढ़े चार हजार श्रद्धालु अभी तक दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed