{"_id":"577934b14f1c1b090c7f9b31","slug":"thief-cracked-the-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में तोड़फोड़, कंप्यूटर लॉक सहित स्क्रीन भी उखाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में तोड़फोड़, कंप्यूटर लॉक सहित स्क्रीन भी उखाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sun, 03 Jul 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
अगस्तयमुनि ब्लाक के चोपता में स्थित एसबीआई के एटीएम को पहुंचाई अज्ञात चोरों ने क्षति।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तल्ला नागपुर के चोपता में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के एटीएम में अज्ञात ने तोड़फोड़ की है। शाखा प्रबंधक ने इस संबंध में राजस्व पुलिस को तहरीर दी है। वहीं उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत करा दिया है। चोपता में स्थित एसबीआई शाखा के साथ ही एटीएम भी लगा है। शनिवार रात को किसी ने मशीन को भारी क्षति पहुंचाई है। मशीन के कंप्यूटर लॉक सहित स्क्रीन भी उखाड़ी गई है।
विज्ञापन
बिजली, कनेक्टिविटी और बेस फोन की केबिल को भी काटा गया है। शाखा प्रबंधक सीएस गबरियाल ने बताया कि एटीएम उपयोग लायक नहीं रह गई है। हालांकि मशीन में मौजूद कैश सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि मशीन के अंदर लगे कैमरे की मदद से तोड़फोड़ करने वालों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि शनिवार रात को बिजली सप्लाई ठप होने और बारिश के कारण आवाजाही शाम ढलते ही बंद हो गई है। ऐसे में प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम दिया गया है। इधर, तहसीलदार एमएल भेंतवाल ने बताया कि संबंधित पटवारी को जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विदित हो कि इससे पहले रुद्रप्रयाग में नवंबर 2014 में गुलाबराय भाणाधार में एसबीआई के एटीएम में तोड़फ़ोड़ की गई थी, जिसके आरोपी को पुलिस ने बीते वर्ष पकड़ था। वहीं इस वर्ष के शुरू में नया बस अड्डा स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम को भी तोड़ा गया था।