फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   There are three classes in the kitchen

किचन में चल रही हैं तीन कक्षाएं

Sat, 06 Feb 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग Updated Sat, 06 Feb 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से करीब 23 किमी दूर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बैरागणा बदहाली के दौर से गुजर रहा है। भवन के अभाव में पठन-पाठन किचन/स्टोर रूम में चल रहा है। वहीं विद्यालय की अन्य सामग्री प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे में ठूंसी गई हैं। ऐसे में यहां पढ़ रहे बच्चों की न पढ़ाई सही हो पा रही है और न वे खेल व अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग कर पा रहे हैं। भवन के अभाव में बीते तीन शिक्षण सत्रों में छात्र संख्या 24 से घटकर 10 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


छात्रा करिश्मा, बबली, ज्योति व छात्र सैन सिह, गोविंद सिंह, अभिषेक, रोहित, मोहित आदि का कहना है कक्षा 6 से वे इसी तरह से पढ़ाई कर रहे हैं। एक साथ तीन कक्षाओं के संचालन से पठन-पाठन प्रभावित होता है। प्रधानाध्यापक एसएस चौहान का कहना है कि चार वर्षों में विभाग, प्रशासन व शासन के आला अधिकारियों व मंत्री तक विद्यालय का कई बार निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन स्थिति पूर्ववत है।
विज्ञापन


ऐसे हुआ मुख्य भवन ध्वस्त
रुद्रप्रयाग। 2012 में बरसाती सीजन में कांडई से बैरागणा तक काफी क्षेत्र भू-धंसाव की चपेट में आने से विद्यालय भी प्रभावित हुआ। भू-धंसाव जारी रहने से भवन पर दरारें बड़ी होती रही। वहीं 2013 की आपदा में भवन का एक कक्ष पूरा ध्वस्त हो गया। जबकि बीते वर्ष मई-जून में यह अधिकांश खंडहर हो गया। बैरागणा के ग्राम प्रधान जयकिशन भट्ट का कहना है कि विभाग की उदासीनता से  नौनिहालों का भविष्य चौपट हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वशिक्षा व विभागीय स्तर पर क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों की मरम्मत के लिए कोई धन नहीं आ रहा है। इस वित्तीय वर्ष में जूनियर हाईस्कूल बैरागणा के नए भवन के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। - केएल रड़वाल बीईओ अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed