{"_id":"5de959548ebc3e54f053e170","slug":"theft-rudrapur-news-hld3667768151","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुफिया विभाग की इंस्पेक्टर के घर से 16 तोला सोना उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुफिया विभाग की इंस्पेक्टर के घर से 16 तोला सोना उड़ाया
विज्ञापन
रुद्रपुर। चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े एलाइंस सिटी वन कालोनी में इंटेलीजेंस इंस्पेक्टर के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इंस्पेक्टर के घर चोरी की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली है। आनन-फानन में पहले कोतवाल ने फोर्स के साथ मौका मुआयना किया। देर शाम एसपी क्राइम प्रमोद कुमार और एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने भी चोरी के बारे में मालूमात की। एसपी क्राइम ने बताया कि खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं और एसओजी को सक्रिय किया गया है।
भूरारानी क्षेत्र में स्थित सिटी वन कालोनी में बी-137 में इंटेलीजेंस इंस्पेक्टर प्रकाश कंबोज अपने परिवार के साथ रहती हैं। प्रकाश रुद्रपुर स्थित पुलिस कार्यालय में तैनात हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे वह अपने घर में ताला लगाकर पति इंद्रजीत सिंह के साथ जिला अस्पताल उपचार कराने गई थीं। दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। करीब दो बजे वह लौटीं तो घर के गेट और मुख्य दरवाजे में लगा ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा था और अलमारी खुली थी। सूचना पर कोतवाल केसी भट्ट दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रकाश के मुताबिक चोर घर में रखे करीब 16 तोले सोने के जेवर, एलईडी, लैपटॉप, दो मोबाइल और दस्तावेज ले गए हैं। पुलिस ने कालोनी के गेट में तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ ही आसपास निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से भी पूछताछ की। इसके अलावा इंस्पेक्टर के घर आने वाले रास्तों के किनारे बने भवनों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। पुलिस को एक फुटेज में संदिग्ध कार मिली है। इसकी पुलिस तलाश कर रही है।
इंस्पेक्टर के घर नहीं है सीसीटीवी
रुद्रपुर। सिटी वन कॉलोनी में जहां चोरी की वारदात हुई है वहां बहुत कम संख्या में मकान बने हुए हैं। कुछ मकान निर्माणाधीन भी हैं। पुलिस ने जांच की तो इंटेलिजेंस इंस्पेक्टर के घर में सीसीटीवी भी नहीं लगा था। इसके चलते दूर स्थित मकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी पड़ी। कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है।