फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The youth of Silla made a broken drinking water line by doing shramdaan

सिल्ला के युवाओं ने श्रमदान कर बनाई टूटी पेयजल लाइन

Tue, 16 Jun 2020 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
The youth of Silla made a broken drinking water line by doing shramdaan
रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के सिल्ला गांव के ग्रामीणों ने टूटी पेयजल लाइन की स्वयं के संस? - फोटो : RUDRAPRYAG
ग्राम पंचायत सिल्ला के युवाओं ने चार दिन पूर्व भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन की मरम्मत कर पानी की सप्लाई बहाल कर दी है। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने भी युवाओं का हरसंभव सहयोग किया।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य सावन सिंह नेगी के नेतृत्व में युवा सुबह 8 बजे गैंती, फावडा, रस्से व पाइप लेकर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे। यहां पर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर कुछ युवा चट्टानी क्षेत्र में उतरे और छिटके पाइपों को रस्सों की मदद से एक साथ कर जोड़ा गया। लगभग पांच घंटे के अथक परिश्रम के दौरान युवाओं ने पेयजल लाइन में गिरे पत्थर व मलबे को साफ कर लाइन को दुरुस्त कर पेयजल सप्लाई बहाल की। साथ ही चट्टान वाले हिस्से में पाइपों की सुरक्षा के लिए दीवारबंदी भी की गई। इस मौके पर प्रमोद नेगी, महावीर रावत, अन्नू रावत, अंकित पुरोहित और योगेश पुरोहित मौजूद थे। उन्होंने बताया कि बीते 10 जून को हुई तेज बारिश से हुए भूस्खलन के कारण स्यूंर गांव के समीप पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी। वर्ष 2012 में सिल्ला गांव के 350 परिवारों के लिए स्यूंर गांव के निकट प्राकृतिक जलस्रोत से पेयजल लाइन का निर्माण किया गया था। अधिकांश योजना चट्टानी क्षेत्र से गुजरती है, जिस कारण बरसात में भूस्खलन से पाइप क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed