फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The young man bathing in the river flowing, search continue

नहाने गया युवक नदी में बहा, खोजबीन जारी

Wed, 23 Mar 2016 06:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 23 Mar 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
होली खेलने के बाद अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया एक युवक  बह गया। पुलिस व परिजन नदी में उसे खोज रहे हैं। हालांकि अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।


बुधवार को पुनाड़ गांव निवासी प्रदीप गोस्वामी (22) पुत्र गणेश प्रसाद गोस्वामी अपने चार साथियों के साथ होली खेलने गौरीकुंड राजमार्ग से लगे जवाड़ी बाईपास पहुंचा। यहां वे पांचों मंदाकिनी नदी में नहाने उतरे। नहाते समय प्रदीप का पैर फिसल गया। जब तक अन्य साथी कुछ समझ पाते वह नदी के तेज बहाव में बह गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार सहित युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से संगम तक खोजबीन की गई, लेकिन शाम छह बजे तक युवक का पता नहीं चल पाया था। कोतवाली प्रभारी पंवार का कहना है कि खोजबीन जारी है। जरूरी हुआ तो बृहस्पतिवार को जल पुलिस को भी बुला लिया जाएगा।
विज्ञापन


इधर, युवक के बहने की सूचना के बाद से उसकी मां व अन्य भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद से सन्नाटा पसरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed