फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The young man arrested for provoking the young woman to commit suicide

युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी युवक गिरफ्तार

Tue, 09 Mar 2021 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
The young man arrested for provoking the young woman to commit suicide
युवती की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया।
विज्ञापन

बीते वर्ष अगस्त माह में जखोली ब्लॉक के राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र जाखाल में युवती के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि उनकी बालिग पुत्री की फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर एक युवक ने उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया। तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। राजस्व पुलिस ने मामला रेगुलर पुलिस कोतवाली रुद्रप्रयाग को हस्तांतरित दिया और वरिष्ठ उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह कुमाईं को जांच सौंपी गई। अथक प्रयास के बाद पुलिस ने 8 मार्च को आरोपी नवीन रावत (20) निवासी कुजों-मकोट, जिला चमोली को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed