फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The woman who bled Guldar

गुलदार ने महिला को किया लहूलुहान

Fri, 07 Oct 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 07 Oct 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि ब्लाक के रानीगढ़ पट्टी के कोदिमा गांव के कोटी तोक में रहने वाले मोहन सिंह की पत्नी राजुली देवी (45) को गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को स्वास्थ्य केंद्र जशोली में भर्ती किया गया है। जहां स्थिति खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत सिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार प्रात: 9:30 बजे राजुली खेत में घास निकाल रही थी। इसी दौरान गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार के हमले राजुली के चेहरे और शरीर पर जख्म हो गए।
विज्ञापन


राजुली ने चिल्लाने के साथ गुलदार पर दरांती से हमले भी किए। इसके बाद शोर सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख गुलदार भाग गया। परिजनों व ग्रामीणों की मदद से राजुली को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजुली के चेहरे पर 25 टांके लगे हैं। हाथ व पीठ पर भी जख्म हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत सिंह रावत ने वन विभाग से पीड़ित को एक लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को भी गुलदार ने गांव के देवेंद्र सिंह दौड़ा लिया था।

उसने बमुश्किल से अपनी जान बचाई। कुछ समय से क्षेत्र के गांवों में गुलदार सक्रिय है, जिससे लोग दहशत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed