फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The whole village reached Tungnath's doli

तुंगनाथ की डोली पहुंची सारी गांव

Fri, 17 Jan 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
The whole village reached Tungnath's doli
तृतीय केदार तुंगनाथ की दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए सारी पहुंच गई है। जहां पर ग्रामीणों ने आराध्य देवता का भव्य स्वागत कर अर्घ्य लगाया। इस मौके पर ध्याणियों व भक्तों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की मनौतियां मांगी।
विज्ञापन

रिमझिम बारिश में भी पंचपुरोहितों द्वारा आराध्य देवता की विशेष पूजा-अर्चना की गई। महाभिषेक, रुद्राभिषेक और आरती के बाद भोग लगाया गया। ग्रामीणों ने देवता के दर्शन कर पूजा-अर्चना करते श्रृंगार व भेंट अर्पित की। इसके बाद तृतीय केदार ने गांव के घर-घर का भ्रमण करते हुए ध्याणियों व भक्तों की कुलशक्षेम पूछते हुए आशीर्वाद दिया। दोपहर बाद, आराध्य गांव से विदा लेते हुए मस्तूरा, खरबासा, पापड़ी का भ्रमण करते हुए रात्रि प्रवास के लिए पर्यटक ग्राम सारी पहुंचे। जहां पर पंचायती चौक में आराध्य की पूजा-अर्चना के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत किया गया। मठापति राम प्रसाद मैठाणी ने बताया कि देवता की डोली दो दिन तक गांव में विश्राम करेगी। इसके बाद क्षेत्र के अन्य गूठ गांवों का भ्रमण करेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह नेगी, सरपंच जगदीश नेगी, राकेश नेगी, महावीर नेगी, सुखवीर नेगी, मुकेश नेगी, गिरीश नेगी, प्रवीन नेगी, अर्जुन नेगी, जगत सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed