फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The travel agent of foreign tourists admitted his mistake.

Rudraprayag News: विदेशी पर्यटकों के ट्रेवल एजेंट ने स्वीकर की अपनी गलती

Wed, 22 Oct 2025 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 22 Oct 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
The travel agent of foreign tourists admitted his mistake.
फॉलोअप
विज्ञापन

पुलिस को सौंपा माफीनामा, होमस्टे में लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊखीमठ। चोपता क्षेत्र के पोथीवासा में होमस्टे मालिक के साथ लेनदेन को लेकर उपजे विवाद में विदेशी पर्यटकों के ट्रेवल एजेंट ने अपनी गलती स्वीकार की है। उसने पुलिस को माफीनामा लिखकर दिया है। साथ ही ऐसा दोबारा न करने की बात कही है।

21 अक्तूबर को पोथीवासा में बंकर हाउस होमस्टे में लेनदेन को लेकर होमस्टे मालिक राकेश तनेजा और विदेशी पर्यटकों के ट्रेवल एजेंट संदीप सिंह के बीच विवाद हो गया था। मामला चमोली पुलिस तक पहुंचा। मामला ऊखीमठ पुलिस थाना क्षेत्र का होने के कारण ऊखीमठ से थाना प्रभारी मुकेश चौहान पोथीवासा पहुंचे। मामले की पूरी जांच करने के बाद ट्रेवल एजेंट ने पुलिस के सामने अपनी गलती स्वीकार की। उसने पुलिस को लिखित माफीनामा सौंपकर दोबारा इस तरह का विवाद न करने की बात कही। थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि लेनदेन के कारण दोनों पक्षों में बहस हो गई थी। ट्रेवल एजेंट ने अपनी गलती स्वीकार कर लिखित रूप में माफीनामा दिया है। विदेशी पर्यटकों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed