{"_id":"677c0f264b8e8289f805a0e2","slug":"the-temperature-in-kedarnath-was-minus-13-degrees-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-587795-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: केदारनाथ में शीतलहर का प्रकोप, माइनस 13 डिग्री रहा तापमान, पड़ रही कड़ाके की ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: केदारनाथ में शीतलहर का प्रकोप, माइनस 13 डिग्री रहा तापमान, पड़ रही कड़ाके की ठंड
Tue, 07 Jan 2025 04:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 07 Jan 2025 04:50 PM IST
सार
धाम में मौजूद सेवानिवृत्त कैप्टन सोवन सिंह ने बताया कि कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सिमेंट, पत्थर व कंक्रीट से जुड़े सभी कार्य बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
केदारनाथ में सुबह से शाम तक सूरज और बादलों की आंखमिचौली होती रही। इस दौरान वासुकीताल, चोराबाड़ी क्षेत्र, भैरवनाथ मंदिर और दुग्ध गंगा के ऊपरी पहाड़ियों पर जमकर बर्फबारी हुई। वहीं, केदारनाथ क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप रहा।
विज्ञापन
Uttarakhand: पर्यटकों से गुलजार बर्फ की सफेद चादर में लिपटा औली, बदरीनाथ-हेमकुंड साहिब में भी हिमपात, तस्वीरें
विज्ञापन
धाम में मौजूद सेवानिवृत्त कैप्टन सोवन सिंह ने बताया कि कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सिमेंट, पत्थर व कंक्रीट से जुड़े सभी कार्य बंद चल रहे हैं। धाम में अब भी कई जगहों पर ढाई फीट से अधिक बर्फ जमा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को केदारनाथ में अधिकतम तापमान मानइस 5 और न्यूनतम माइनस 13 डिग्री रहा।
विज्ञापन