{"_id":"5db491978ebc3e01802ec216","slug":"the-sweets-made-on-the-lines-of-firecrackers-are-very-pleasing-rudrapur-news-hld3618815198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों की तर्ज पर बनी मिठाईयां लोगों को भा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों की तर्ज पर बनी मिठाईयां लोगों को भा रही
विज्ञापन
रुद्रपुर के नवरंग स्वीट्स में बिकने को रखी पटाखों की तर्ज पर बनी मिठाई।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। दीपावली में आतिशबाजी के लिए जलाए जाने वाले पटाखों की तर्ज पर शहर के बड़े मिठाई कारोबारी ने मिठाईयां तैयार करवाई हैं। साथ ही मिठाईयों को उनके आकार के साथ ही नाम भी पटाखों के दिए गए हैं। अलग-अलग दामों के तीन पैैकों में रखी मिठाईयां ग्राहकों को खूब भा रही हैं। दो दिन में ही इन मिठाईयों के एक हजार से ज्यादा पैक बिक चुके हैं।
दीपावली में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए शहर के नवरंग स्वीट्स में नए प्रयोग कर मिठाईयां बनाई गई हैं। यहां विभिन्न पटाखों के आकार की मिठाई बनाई गई है और मिठाईयों की पैकिंग भी पटाखों ही तरह करने के साथ ही उनका नाम भी पटाखों पर रखा गया है।
नवरंग स्वीट्स के मालिक विनीत अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां काम करने वाले कारीगरों ने कुछ नया प्रयोग करने की सलाह दी। इस पर उन्होंने पटाखों के नाम पर चॉकलेट की विभिन्न किस्मों की मिठाई तैयार की।
विज्ञापन
नवरंग चोको अनार, नवरंग चोको चकरी, नवरंग चोको सुतली बम, नवरंग चोको रॉकेट आदि किस्में बनाई गई हैं। इन मिठाईयों के अलग-अलग आकार के तीन पैक बनाए गए हैं। सबसे छोटा पैक 450, मध्यम 650 और बड़ा पैक 950 रुपये कीमत का है। बताया कि ग्राहकों को यह मिठाई खूब पसंद आ रही है।