{"_id":"570a85d44f1c1bc563c810c8","slug":"the-struggle-is-to-unite-the-region-s-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एकजुट हो करें संघर्ष तब होगा क्षेत्र का विकास’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एकजुट हो करें संघर्ष तब होगा क्षेत्र का विकास’
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ विधानसभा क्षेत्रांतर्गत दशज्यूला पट्टी के जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रीय जनता की संयुक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के निराकरण के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप सिंह रावत ने कहा कि राज्य गठन के बाद से लगातार क्षेत्रीय जनता को छला जा रहा है। इस कारण आज क्षेत्र का विकास ठप हो गया है। क्षेत्र में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, संचार, सड़क की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन
इसके चलते क्षेत्रीय जनता को कष्टदायी जीवन जीना पड़ रहा है। शासन-प्रशासन की उपेक्षा के चलते जागतोली-कांडई मोटर मार्ग गढ़ीधार तक नहीं जुड़ पाया है। वहीं बैंक सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को बीस किमी की दूरी तय कर रुद्रप्रयाग जाना पड़ रहा है। पूर्व प्रधान मनोज बेंजवाल ने कहा कि कोटखाल सड़क पर घटिया डामरीकरण कार्य किया जा रहा है लेकिन विभाग द्वारा इसकी सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में उस प्रत्याशी को समर्थन दिया जाएगा, जो क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेगा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविंद्र जग्गी, कुंवर सिंह खत्री, आनंद नेगी, धनपाल सिंह, ललित मोहन कांडपाल, सरताज नेगी, विजयपाल कठैत, सुदर्शन नेगी, यशवंत जग्गी, उमेद सिंह, विजय सिंह, विशाल, सतेंद्र भंडारी आदि उपस्थित थे।