{"_id":"60f3132f8ebc3e6d8c2f8831","slug":"the-sick-woman-was-taken-to-the-highway-by-walking-five-km-rudrapryag-news-drn3847677127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार महिला को पांच किमी पैदल चलकर हाईवे तक पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार महिला को पांच किमी पैदल चलकर हाईवे तक पहुंचाया
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि विकासखंड के बच्छणस्यूं के पणधारा गांव के ग्रामीणों ने बीमार बुजुर्ग महिला को कुर्सी में बैठाकर पांच किमी पैदल चलकर बदरीनाथ हाईवे तक पहुंचाया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र के लिए स्वीकृत दैजीमांडा-पौड़ीखाल मोटर मार्ग का निर्माण नहीं होने पर रोष जताते हुए शासन, प्रशासन, लोनिवि व विधायक के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि आगामी विस चुनाव में क्षेत्र की हो रही उपेक्षा का ग्रामीण, प्रत्याशियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।
शुक्रवार रात को ग्राम पंचायत बंगोली के राजस्व ग्राम पणधारा निवासी सोबती देवी (80) की तबियत खराब हो गई थी। शनिवार सुबह होते ही परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उन्हेें कुर्सी में बैठाकर उबड़-खाबड़ रास्ते से चार किमी पैदल चलकर बदरीनाथ हाईवे पर खांकरा पहुंचाया। यहां से प्राइवेट वाहन से वृद्धा को बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देहरादून रेफर कर दिया गया। महिला के बेटे राजेंद्र सिंह रौथाण ने बताया कि उनकी मां की तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी। शुक्रवार देर रात पूरे शरीर में तेज दर्द हो गया। उनके बड़े भाई कृपाल सिंह रौथाण की भी तबियत खराब है। वे एम्स ऋषिकेश में भर्ती हैं। वृद्धा को हाईवे तक पहुंचाने वाले धन सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह बिष्ट, लखपत सिंह बिष्ट, महावीर सिंह बिष्ट, गीता भंडारी, त्रिलोक सिंह बिष्ट, डीएस नेगी व अन्य का कहना है कि राज्य निर्माण के बाद से दैजीमांडा-पौड़ीखाल मोटर मार्ग निर्माण की मांग हो रही है लेकिन अब किसी ने सुध नहीं ली है।
2004 में स्वीकृत हुई थी सड़क
बच्छणस्यूं की ग्राम पंचायत निषणी व बंगोली के 10 से अधिक गांवों के लिए 2004 में दैजीमांडा-पौड़ीखाल मोटर मार्ग स्वीकृत हुआ था। फारेस्ट क्लीयरेंस के बाद 2017 में मार्ग का भूमिपूजन कर कार्य शुरू किया गया। तीन किश्तों में लोनिवि ने ढाई किमी कटिंग की। बजट खत्म होते ही मार्ग का कार्य अटक गया। तीन वर्ष बाद शासन से मार्ग निर्माण पूरा करने के लिए 1.67 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
वर्षों से अधर में लटके दैजीमांडा-पौड़ीखाल मोटर मार्ग के निर्माण को पूरा कराने के लिए शासन से पर्याप्त धनराशि स्वीकृत कराकर जारी कराई जा चुकी है। निर्माण कार्य में देरी क्यों हो रही है, इस बारे में विभागीय अधिकारियों से जानकारी मांगी गई है। विस के दूरस्थ गांवों को यातायात सुविधा से जोड़ना मेरी प्राथमिकता में है। इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
- भरत सिंह चौधरी, विधायक रुद्रप्रयाग विस
दैजीमांडा-पौड़ीखाल मोटर मार्ग निर्माण में ठेकेदार स्तर से देर हो रही है। ठेकेदार की ओर से सड़क कटिंग के लिए मशीन भेज दी गई है। उम्मीद है कि आगामी सप्ताह से शेष ढाई किमी मार्ग का निर्माण शुरू हो जाएगा।
- इंद्रजीत बोस, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग