फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The princes gave a symbolic strike in the police post

प्रधानों ने पुलिस चौकी में दिया सांकेतिक धरना

Fri, 10 Jul 2020 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
The princes gave a symbolic strike in the police post
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलवाड़ा पुलिस चौकी में सांकेतिक धरना देते हुए जखो? - फोटो : RUDRAPRYAG
पुलिस चौकी प्रभारी सीमा चौहान द्वारा जखोली ब्लॉक के ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष कपिल राणा के साथ अभद्र व्यवहार की ग्राम प्रधानों ने निंदा की है। प्रधानों ने घटना के विरोध में पुलिस चौकी में सांकेतिक धरना देते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बिना मास्क पहने घूम रहे लोगों का पुलिस द्वारा चालान किया जा रहा है। इस दौरान प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष केएस राणा ने पुलिस चौकी प्रभारी की कहासुनी हो गई। ग्राम प्रधान संगठन का कहना है, कि पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया गया, जो निंदनीय है। इसके विरोध में ग्राम प्रधानों ने चौकी में सांकेतिक धरना भी दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे अगस्त्यमुनि के थानाध्यक्ष आरके कौशल के आश्वासन के बाद ग्राम प्रधानों ने अपना धरना समाप्त किया। इस मौके पर प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भंडारी, कनिष्ठ प्रमुख कवींद्र सिंधवाल, शूरवीर खत्री, बीना बिष्ट, भगवान सिंह, बीरबल सिंह, कमल सिंह नेगी, मनीष पंवार आदि ग्राम प्रधान मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed