{"_id":"5720b9d44f1c1b723fa915b0","slug":"the-marriage-of-the-daughter-of-the-goddess-jasoda-smooth-concluded","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्विघ्न संपन्न हो गई जसोदा देवी की बेटी का विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्विघ्न संपन्न हो गई जसोदा देवी की बेटी का विवाह
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 27 Apr 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तेदार जुटे और ग्रामीणों का सहयोग मिला तो जसोदा देवी की बेटी की शादी निर्विघभन संपन्न हो गई। विवाह समारोह के दौरान गांव वाले पैदल रास्ते पर पुलिस के दो जवान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात रहे। बेटी के विवाह को लेकर पिता की ओर से विघभन डालने की आशंका निर्मूल साबित हुई।
बुधवार को खाल-भणगा गांव में सीमा के विवाह को लेकर सुबह से ग्रामीण तैयारियों में जुटे रहे। दोपहर करीब सवा एक बजे श्रीनगर से बारात गांव पहुंची, जिसका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद भोजन के साथ-साथ विवाह की सभी रस्मों के निर्वहन के बाद शाम छह बजे दुल्हन अपनी ससुराल के लिए विदा हुई। इससे पहले मंगलवार रात को भी गांव में मेंहदी कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हुआ।
इधर, पुलिस ने दुल्हन की मां जसोदा देवी के पत्र का संज्ञान लेते हुए विवाह कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जसोदा देवी ने अपने पति सतीश चंद्र निवासी मुनियाघर की ओर से बेटी के विवाह में उपद्रव की आशंका जताई थी। इस पर गांव से कुछ दूरी पर रतनगढ़ में पुलिस के दो जवान सुबह से तैनात किए गए थे। मयाली चौकी प्रभारी केएस बिष्ट ने बताया कि विवाह समारोह को लेकर सुरक्षा के प्रति मंगलवार रात से पूरी सतर्कता बरती गई थी। जसोदा देवी का पति सतीश चंद्र के विवाह समारोह में शामिल नहीं होने से जवानों को गांव नहीं भेजा गया, लेकिन वे रतनगढ़ में पूरे समारोह तक मौजूद रहे।