फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The mantle of Madhameshwar and Rudranath will open today

आज खुलेंगे मद्महेश्वर व रुद्रनाथ के कपाट

Wed, 17 May 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 17 May 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
The mantle of Madhameshwar and Rudranath will open today
utsav dolli - फोटो : amar ujala bureau

द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर एवं चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट आज बृहस्पतिवार को आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। दोनों धामों में इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठान के साथ कर्क लग्न में प्रात: 11 बजे खुलेंगे। आराध्य देव की चल उत्सव विग्रह डोली रांसी गांव से छह किमी का पैदल रास्ता तय करते हुए बुधवार दोपहर एक बजे अपने अंतिम पड़ाव गौंडार गांव पहुंची, जहां हक-हकूकधारी ग्रामीणों ने डोली का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रात: 6.30 बजे रांसी गांव के राकेश्वरी मंदिर में पुजारी राजशेखर लिंग ने भगवान मद्महेश्वर का विशेष-पूजा अर्चना के साथ अभिषेक किया। इसके बाद धार्मिक परंपराओं के तहत चल विग्रह डोली ने राकेश्वरी मंदिर की परिक्रमा कर धाम के लिए प्रस्थान किया। महिलाओं ने जागर, गीत व मांगल के साथ अपने आराध्य को विदा किया। इस मौके पर समिति सदस्य शिव सिंह रावत, पूर्व प्रधान राकेश नेगी, रूप सिंह, आलम सिंह, कुंती देवी, जीवंती देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट सुबह सात बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। रुद्रनाथ की उत्सव डोली बुधवार देर शाम रुद्रनाथ मंदिर में पहुंच गई है। डोली के साथ कई श्रद्धालु भी रुद्रनाथ पहुंच गए हैं। गोपेश्वर के स्थानीय लोगों द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए रुद्रनाथ के 18 किमी के पैदल ट्रैक पर दो स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed