फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The man got married after hiding his religion, now the truth came to the fore

धर्म छिपाकर युवक ने की शादी, अब सच आया सामने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
The man got married after hiding his religion, now the truth came to the fore
प्रतिकात्मक
रुद्रपुर। एक युवक के धर्म छिपाकर युवती से शादी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि एक युवक ने उसके धर्म का होने की बात कहकर पांच साल पहले दोस्ती की। दोनों की बीच प्यार बढ़ा तो शादी हो गई लेकिन शादी के बाद पति की असलियत सामने आई। पीड़िता ने पति पर अब दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीरगोटिया निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2015 में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। आरोप है कि इस बीच युवक ने खुद को हिंदू बताया था। युवक ने उसे अपने झांसे में लेकर विवाह करने की बात कही। विवाह से पहले ही उसके साथ अवैध संबंध बना लिए। आरोप है कि छह जुलाई 2020 को युवक ने उससे शादी कर ली। 25 अगस्त को विवाह का पंजीकरण रुद्रपुर रजिस्ट्रार में कराया गया। युवती का आरोप है कि शादी के दौरान युवक ने अपना नाम अधूरा बताया था। शादी के बाद पति के पूरे नाम से उसका धर्म दूसरा होने का पता चला। आरोप है कि पति का बड़ा भाई अब कॉल कर दूसरी शादी कराने की बात कह रहा है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed