फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The Hotel Association gave support to the villagers' movement

ग्रामीणों के आंदोलन को होटल एसोसिएशन ने दिया समर्थन

Sun, 18 Jul 2021 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
The Hotel Association gave support to the villagers' movement
श्रीकेदार धाम होटल ऑनर्स एसोसिएशन ने त्रियुगीनारायण गांव में ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया है। पर्यटन ग्राम का दर्जा मिलने के बाद भी यहां ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जो चिंता का विषय है। एसोसिएशन ने मांगपूर्ति तक ग्रामीणों के आंदोलन के समर्थन की बात भी कही। इस दौरान गांव के 20 ग्रामीण अनशन में शामिल हुए।
विज्ञापन

अस्पताल खोलने की मांग को लेकर त्रियुगीनारायण गांव के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि तीर्थाटन व पर्यटन का केंद्र होने के बाद भी ग्रामीण जरूरी सुविधाओं से वंचित हैं। बुखार की दवा के लिए उन्हें मीलों नापना पड़ रहा है लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं है। इस मौके पर श्रीकेदार धाम होटल ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार ने ग्रामीणों की एकसूत्री बुनियादी मांग पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की अन्यथा आंदोलन को विस्तार देते हुए सोनप्रयाग, फाटा व गुप्तकाशी सहित ऊखीमठ तहसील में प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी ने होटल एसोसिएशन का आभार जताया। इस मौके पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी, सचिव नितिन जमलोकी, उपाध्यक्ष प्रमोद नौटियाल, सतीश समेत ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन

भजन गायिका समरजीत भी आईं समर्थन में
रुद्रप्रयाग। रविवार को दोपहर बाद भजन की शूटिंग के लिए दस सदस्यीय टीम के साथ त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंची भजन गायिका समरजीत रंधावा ने ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने फोन पर अधिकारियों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बुखार की दवा से भी वंचित हैं लेकिन अधिकारियों को समस्या जानने की फुर्सत नहीं है। यह गंभीर समस्या है। इससे पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबीता देवी, नरेंद्र बिष्ट और आंदोलनकारी लक्ष्मण सिंह रावत ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने सरकार व स्वास्थ्य विभाग से ग्रामीणों की मांग पर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed