फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The hotel also cut electricity and water connection

होटल का बिजली और पानी का कनेक्शन भी काटा

Sun, 31 Jul 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग Updated Sun, 31 Jul 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
 राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर स्थानीय प्रशासन ने यहां स्थित मोनाल होटल को सील करने के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। शनिवार देर रात तक चली कार्रवाई में मोनाल होटल/रिसार्ट के सभी कमरों को लॉक कर सील कर दिया गया था। बिजली और पानी का कनेक्शन भी काट दिया गया है। ऊर्जा निगम और जलसंस्थान के अधिकारियों का कहना है कि होटल पर कोई बकाया नहीं है। अन्य सुविधाएं भी बंद कर दी गई हैं।
विज्ञापन


एसडीएम सदर मुक्ता मिश्रा ने बताया कि निर्देशों के तहत देर रात तक कार्रवाई को पूरा किया गया।
यहां बता दें कि एनजीटी ने 26 अप्रैल को एमसी मेहता बनाम यूनियन आफ इंडिया मामले में फैसला सुनाते  हुए प्रदेश के नौ होटलों को बंद करने के आदेश जारी किए थे। इसमें रुद्रप्रयाग का मोनाल होटल भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इस होटल को अलकनंदा में उडे़ली जा रही गंदगी को लेकर को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


यहां भी नदी में उडेली जा रही गदंगी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ से लेकर गौरीकुंड, सोनप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि कस्बों में भी होटल/लॉज व कई आवासीय घरों की गंदगी नदी में उडे़ली जा रही है। स्थिति इस कदर दयनीय है कि बारिश शुरू होते ही कई लोगों द्वारा सीवरेज पिट पुनाड़ गदेरे में खोल दिए जाते हैं। बावजूद नगर पालिका रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि और ऊखीमठ कूड़ा व गंदगी निस्तारण के लिए ठोस पहल नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed