फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The four people arrested in the name of cleaning jewelry swindle.

सफाई की नाम पर जेवरात ठगने वाले चार लोग धरे

Sat, 16 Jul 2016 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sat, 16 Jul 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
The four people arrested in the name of cleaning jewelry swindle.
चोरी - फोटो : demo pic

सोने के आभूषण की सफाई की नाम पर महिला से कुंडल की जोड़ी ठगने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में को राजस्व पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


शनिवार को अगस्त्यमुनि ब्लाक के चोपड़ा गांव में चार लोग पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से पुराने आभूषणों की सफाई करवाने की बात कही। एक महिला उनके झांसे में आ गई और उसने उन्हें एक जोड़ी कुंडल सफाई के लिए दिए गए। युवकों ने बताया कि वे रुद्रप्रयाग में रहते हैं और वहां सफाई करने के बाद रविवार को कुंडल उन्हें लौटा देंगे। जबकि इसके लिए पैसे का भुगतान भी तब ही लेंगे। इस पर महिला मान गई।
विज्ञापन


ऐसे में चारों रुद्रप्रयाग के लिए लौट गए। इस दौरान महिला ने गांव में यह बात किसी युवक को बताई। युवक को इस पर संदेह हुआ तो उसने तत्काल रुद्रप्रयाग पुलिस को मामले की सूचना दीद्घ पुलिस उप निरीक्षक रामकुमार जुयाल ने मयफोर्स गांव से कुछ पहले ही चारों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुयाल ने बताया कि पिंटू शाह पुत्र महेंद्र निवासी हापलागंज, जिला कटिहार बिहार, रंजीत रोशन पुत्र प्रदीप शाह, राम विलास पुत्र नागेश्वर, ग्राम भोजपुर, थाना मुरहान, भागलपुर बिहार और राहुल कुमार पुत्र अनिल शाह ग्राम व थाना किशनगंज, जिला मधेपुरा, बिहार के पास से केमिकल और आभूषणों को काटने वाला उपकरण भी बरामद हुआ है।


उनके पास से महिला के एक जोड़ी कुंडल भी मिले हालांकि उन्होंने उसे छह हिस्सों में काट दिया था। जरूरी कार्रवाई के बाद मामला राजस्व उपनिरीक्षक को सौंप दिया गया है। जहां कोर्ट में पेश करने के बाद चारों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed