फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The forests of Bhadar and Narkota are blazing

धधक रहे भरदार और नरकोटा के जंगल

Mon, 12 Apr 2021 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
The forests of Bhadar and Narkota are blazing
रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के धनपुर क्षेत्र में लगी आग से लगभग एक हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गया। जबकि नरकोटा और भरदार के जंगल धधक रहे हैं। सूचना पर क्रू-स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद धनपुर में लगी आग को बुझाया जा सका। जबकि अन्य जगहों पर लगी आग को वन विभाग बुझाने में जुटा है।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा से कुछ आगे अलकनंदा नदी के दूसरी तरफ भी जंगलों में आग लगने से लाखों की वन संपदा नष्ट हो गई है। यहां आग खेतों तक पहुंच गई थी, जिसे ग्रामीणों ने बुझाया। वहीं भरदार क्षेत्र के जंगलों में भी कई जगह आग से चारों तरफ धुंध छाई है। वन दरोगा दिग्विजय सिंह ने बताया कि धनपुर क्षेत्र में आग से एक हेक्टेयर जंगल जल चुका है। जिले में तीन माह में रुद्रप्रयाग वन प्रभाग व केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के आरक्षित वनों के साथ ही सिविल व पंचायत वनों में आग की लगभग डेढ़ सौ से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed