फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The family members of the laborer asked for 1.5 crore compensation

सुरंग में हुए विस्फोट में मारे गए मजदूर के परिजनों ने मांगा 1.5 करोड़ मुआवजा

Mon, 20 Jun 2022 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
The family members of the laborer asked for 1.5 crore compensation
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना की सुरंग में हुए विस्फोट में मारे गए मजदूर के परिजनों ने 1.5 करोड़ रुपये मुआवजा मांगा है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

हादसे में मारे गए क्वीली गांव निवासी गुड्डू के भाई भगवती ने डीएम मयूर दीक्षित से भेंट की। उन्होंने हादसे के पीछे किसी साजिश की आशंका भी जताई। परिजनों का कहना है कि गुड्डू यूनियन लीडर भी था। मजदूरों की समस्याओं को उठाने पर कंपनी प्रबंधन उससे नाराज था। उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के तहत गुड्डू को सुरंग के अंदर भेजा गया था। जिस समय हादसा हुआ वह विस्फोट का समय नहीं था।
विज्ञापन

उन्होंने कंपनी की एंबुलेंस में तैनात कर्मचारी पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने मृतक की पत्नी को रोजगार व पेंशन देने की भी मांग की। ग्राम पंचायत क्वीली की ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, ग्राम पंचायत मदोला की ग्राम प्रधान रोशनी देवी, ग्राम पंचायत चोपड़ा के ग्राम प्रधान शिव लाल, अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ज्येष्ठ उप प्रमुख सुभाष सिंह ने भी इन मांगों का समर्थन किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि मामले में आरवीएनएल और कार्यदायी कंपनी के अधिकारियों से जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed