फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The extent of the forest panchayat Makku and Ushara will be decided by the electronic tracing machine

इलेक्ट्रॉनिक ट्रेसिंग मशीन से तय होगी वन पंचायत मक्कू व उषाड़ा की सीमा

Sat, 05 Jun 2021 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
The extent of the forest panchayat Makku and Ushara will be decided by the electronic tracing machine
तुंगनाथ घाटी के वन पंचायत मक्कूमठ व उषाड़ा का सीमा विवाद नहीं सुलझ पाया है। तहसील प्रशासन, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम ने दोनों वन पंचायत पदाधिकारियों व ग्रामीणों के साथ लंबी वार्ता की इसके बाद भी मामला नहीं सुलझ सका। अब इलेक्ट्रॉनिक ट्रेसिंग मशीन के जरिए सीमांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा के निर्देश पर नायब तहसीलदार जयवीर राम बधाणी की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय समिति ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बनियाकुंड में जहां पर दोनों वन पंचायतों की सीमा है उसका विस्तार से जायजा लिया। इस मौके पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के रेंजर ललित मोहन नेगी ने बताया कि गोपेश्वर-ऊखीमठ पैदल मार्ग के सीमा स्तंभ 54 के निचली तरफ से केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की सीमा शुरू होती है, जबकि प्रशासन के नक्शे में सीता स्तंभ 141 से राजस्व ग्राम बनियाकुंड की सीमा शुरू होती है। शेष भूभाग वन विभाग अगस्त्यमुनि रेंज के अंतर्गत आता है। इस मौके पर वन पंचायत उषाड़ा व मक्कू के पदाधिकारियों की प्रशासन व वन विभाग के अधिकारियों के साथ सीमांकन को लेकर काफी देर तक चर्चा होती रही, लेकिन मामला नहीं सुलझ पाया। इस पर निर्णय लिया गया कि अब इलेक्ट्रॉनिक ट्रेसिंग मशीन उपकरण के माध्यम से वन पंचायत का सीमांकन किया जाएगा। इस मौके जनप्रतिनिधियों के अलावा विभागीय एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed