फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The entire village will be developed as a model tourism village

Rudraprayag News: मॉडल पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित होगा सारी गांंव

Fri, 09 Feb 2024 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 09 Feb 2024 05:27 PM IST
विज्ञापन
The entire village will be developed as a model tourism village
सारी गांव।
ऊखीमठ। तुंगनाथ घाटी के ग्राम पंचायत सारी को मॉडल पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की तीन सदस्यीय टीम ने गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से कई विषयों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

दल में शामिल दिल्ली स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के प्रोफेसर लियोन मोरेनस, अनीस नंदी और पर्यटन विकास परिषद उत्तराखंड के अभियंता नीरज रावत ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए मॉडल पर्यटन ग्राम के बारे में जानकारी दी। बताया कि योजना के तहत उत्तराखंड के 51 गांवों में से दो गांवों का चयन किया गया, जिसमें रुद्रप्रयाग का सारी और उत्तरकाशी का बगोरी गांव शामिल है। इस मौके पर ग्राम प्रधान मनोरमा देवी, सरपंच मुरली नेगी, पंचकेदार होटल एवं होम स्टे एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ. कैलाश पुष्पवाण, सामाजिक कार्यकर्ता गजपाल सिंह भट्ट मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed