फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The entire market remained closed except shops of essential goods

आवश्यक सामानों की दुकानों को छोड़कर पूरा बाजार रहा बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
The entire market remained closed except shops of essential goods
रुद्रपुर में बिना अनुमति घूम लोग युवक को हिदायत देते एसपी सिटी और अन्य। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/जसपुर/खटीमा। जिले में दो दिन के लॉकडाउन के पहले दिन आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर पूरा बाजार बंद रहा। लॉकडाउन से रियायत के बाद खुली दुकानों में भी कम ही ग्राहक देखने को मिले। नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए एसपी सिटी और सीओ ने चौराहों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, पुलिस ने बिना परमिशन के घूमने वाले वाहन चालकों के चालान किए।
विज्ञापन

लॉकडाउन के लिए जारी आदेश में सिडकुल की कंपनियों, बाजार में राशन की दुकानें, मेडिकल और डेयरी को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। शासन के आदेश का शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने पूरी तरह से पालन किया। अधिकतर लोग अपने घरों में ही रहे जबकि कुछ जरूरी कामों से ही बाजार में सामान लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

शहर के इंदिरा चौक और डीडी चौक पर सुबह से ही ट्रैफिक, सीपीयू व पुलिस कर्मी वाहनों की चेकिंग करते रहे। इसके अलावा एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा और सीओ अमित कुमार, सीओ यातायात बीएस भंडारी ने टीम के साथ चौराहों को निरीक्षण किया। एसपी सीटी ने डीडी चौक पर आधा दर्जन वाहनों को रोककर चालकों से पूछताछ की। वहीं, बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज होशियार सिंह ने बिना परमिशन के बाजार में पहुंचे 19 लोगों के चालान किए। वहां ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज मनीष शर्मा, कोतवाल केसी भट्ट, एसएसआई विपिन चंद्र जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जसपुर लॉकडाउन के पहले दिन बाजार बंद रहा। सिर्फ केवल जरूरी सामान की दुकानें ही खुली रहीं। पुलिस ने कई बार बाजार में घूमकर लोगों को लॉकडाउन के नियमों का पालन कराया। कई लोगों के मास्क न होने पर चालान काटे। कोतवाल एनबी भटट ने बताया कि लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने को पुलिस टीम को निर्देश दिए गए है।
बार्डरों पर भी बिना पास के कोई भी व्यक्ति नहीं आ सका। वहीं, खटीमा में भी लॉकडाउन का पूरा पालन हुआ। चौकी प्रभारी सुरेंद्र प्रताप बिष्ट ने बताया कि खटीमा से लगी यूपी सीमा पीलीभीत रोड पर हल्दी घेरा पर पुलिस अलर्ट रही। सिर्फ आवश्यक सेवाओं और आपात वाहनों को छूट दी गई।

बॉर्डरों को किया गया है सील
रुद्रपुर। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि सीएम के आदेश के बाद शनिवार को जिले के बॉर्डरों को सील कर दिया गया है। बिना परमिशन के किसी भी वाहन चालक को जिले में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। रामपुर बॉर्डर और टांडा जंगल के पास भी जांच पड़ताल के बाद वाहनों को आने दिया जा रहा है।

रुद्रपुर में लॉकडाउन के दौरान बेवजह घूमने वाले लोगों का चालान करते दरोगा।

रुद्रपुर में लॉकडाउन के दौरान बेवजह घूमने वाले लोगों का चालान करते दरोगा।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के मुख्य बाजार में लॉकडाउन के दौरान पसरा सन्नाटा।

रुद्रपुर के मुख्य बाजार में लॉकडाउन के दौरान पसरा सन्नाटा।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed