फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The economy will grow amla source

आंवले की खेती बनेगी आर्थिकी का स्रोत

Fri, 18 Dec 2015 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग Updated Fri, 18 Dec 2015 05:48 PM IST
विज्ञापन

जिले मेें कई स्थानों पर जंगलों में आंवले के पेड़ मौजूद हैं। इनसे प्रतिवर्ष काफी मात्रा में फल मिलते हैं। इसका उपयोग सीमित होने से फल यूं ही बर्बाद हो जाते हैं। ऐसे में उद्यान विभाग काश्तकारों को आंवले की खेती के लिए प्रेरित कर रहा है। नरेंद्र-9 और चकया नस्ल के साथ स्थानीय नस्ल की पौध का रोपण कर आंवले का बेहतर उत्पादन कर आर्थिकी को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन


अगस्त्यमुनि और जखोली में आंवला उत्पादन के लिए बेहतर जलवायु है। आंवला उष्ण जलवायु का वृक्ष है। हालांकि इसे उपोष्ण और मृदु शीतोष्ण जलवायु में भी उगाया जा सकता है। इस पर लू और पाले से जहां कम नुकसान होता है, वहीं बंदर भी इसे नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इसे देखते हुए उद्यान विभाग की योजना है कि जो काश्तकार जिन खेतों में खेती नहीं कर रहे हैं या जहां खेती से कम लाभ मिल रहा है, वहां आंवले के पौधे लगाकर इसे आर्थिकी का जरिया बनाएं।  इसके लिए विभाग की ओर से नि:शुल्क पौध उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


तीन वर्ष में फल देने लगता आंवला
रुद्रप्रयाग। पौधारोपण के तीन वर्ष बाद आंवला का पेड़ फल देने लगता है। एक हेक्टेअर भूमि में एक वर्ष में करीब 60 कुंतल फल मिलते हैं। वर्तमान में जिले में 8 हेक्टयेर भूमि पर 4 मीट्रिक टन आंवले का उत्पादन हुआ है। बाजार में आंवले की कीमत 30 से 40 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में एक काश्तकार एक वर्ष में कम से कम दो लाख रुपये की आमदनी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य के लिए लाभदायक आंवला
रुद्रप्रयाग। आंवले में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होती है। इसके सेवन से वात, पित्त और कफ की समस्या दूर होती है। अचार, मुरब्बा, जैम, जैली बनाकर भी आंवले का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। घरों में सिर धोने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है।




जिले के मौसम और बढ़ते मार्केट को देखते हुए काश्तकारों को आंवले की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उत्पादन से लेकर बाजार उपलब्ध कराने में विभाग मदद करेगा। - जीएल मखन्वाल, जिला उद्यान अधिकारी रुद्रप्रयाग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed