{"_id":"691334486f4d7af6250f85e5","slug":"the-doors-of-lord-madmaheshwar-will-be-closed-on-18th-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-115673-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट 18 को होंगे बंद, ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी डोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट 18 को होंगे बंद, ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी डोली
Tue, 11 Nov 2025 07:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 11 Nov 2025 07:41 PM IST
सार
18 नवंबर को कपाट बंद होने के बाद डोली उसी दिन ग्राम गौंडार में रात्रि विश्राम करेगी।
विज्ञापन
मद्महेश्वर मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए 18 नवंबर को विधि-विधान से बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही भगवान की चल उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
‘महिला चक्रव्यूह’ नाट्य मंचन ने बांधा समा...अभिमन्यु की वीरता ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं
विज्ञापन
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि 18 नवंबर को कपाट बंद होने के बाद डोली उसी दिन ग्राम गौंडार में रात्रि विश्राम करेगी। 19 नवंबर को डोली रांसी गांव स्थित राकेश्वरी मंदिर, 20 नवंबर को गिरीया गांव में रात्रि विश्राम के बाद 21 नवंबर को दोपहर दो बजे पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी।
विज्ञापन